सेलाकुई, सभावाला,धर्मावाला में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित

 

देहरादून/ रविवार को सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत सेलाकुई, सभावाला एवं धर्मावाला मे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ।सम्मेलन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया गया। सम्मेलन में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सनातन धर्म हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का मूल आधार है। ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने, परंपराओं के संरक्षण और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विराट हिन्दू सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने भी धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा किए गए सुव्यवस्थित प्रबंध एवं प्रयासों की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *