हल्द्वानी के दमुआढूगा पनचक्की चौराहे के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश चन्द्र पांडे उम्र 69 वर्ष निवासी शान्तिनगर भोटिया पड़ाव स्कूटी से पनचक्की चौराहे के पास से डहरिया की तरफ जा रहे थे और एक कैंटर वाहन के आगे-आगे चल रहे थे।इसी दौरान सड़क पर खुदाई और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण स्कूटी हल्के से कैंटर से टकरा गई। टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर वाहन के पिछले टायरों की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।