आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार
33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ की एक मोटी टहनी के टिके होने के कारण हीना से गंगोत्री धाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। भारी बारिश के कारण पेड़ पर चढ़कर टहनी हटाना संभव नहीं हो पा रहा है। मौके पर मौजूद श्रमिकों एवं लाइन कर्मचारियों द्वारा विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए भरसक प्रयास किए गए, लेकिन प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
लिहाजा अब विद्युत आपूर्ति कल प्रातः तक बहाल होने की संभावना है।
