शिक्षा अधिकारी से मारपीट व तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार

 

देहरादून/ शिक्षा निदेशालय नुनूरखेड़ा मे प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय मे निदेशक से मारपीट और तोडफोड़ प्रकरण मे एक हिस्ट्रीशीटर समेत 4 को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई घटना मे विवाद उस समय तूल पकड़ गया जब विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ व उनके साथ आये अन्य व्यक्तियों द्वारा निदेशक प्रार्थमिक शिक्षा से वार्ता की जा रही थी। इस दौरान हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा निदेशक कार्यालय में अराजकता फैलाते हुए कार्यालय में तोड फोड की गयी। घटना में कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों को चोटें आई। घटना के सम्बन्ध में अजय कुमार नौडियाल, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा थाना रायपुर में दी गयी तहरीर तथा उसमें संलग्न मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर मु0अ0सं0 – 80/26 धारा: 121(1) (लोक सेवक के कार्यों में बाधा डाल उसे चोट पहुंचाना)/191(2) (बलवा)/324(3) (सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना)/351(3) (जान से मारने की धमकी देना)/352 (गाली गलौच कर अपमानित करना) बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में ही विधायक उमेश शर्मा काउ की सुरक्षा में तैनात कां0 सुशील रमोला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 81/26 धारा: 115 (2) (चोट पंहुचाना)/127 (2)(परिरोध करना)/131(हमला करना) तथा 352 (गाली गलौच कर अपमानित करना) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इधर उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों, प्राप्त साक्ष्यों व वीडियो फुटेजों के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार किये गए आरोपियों में
अरविन्द पुण्डीर उर्फ कल्ली पुत्र स्व मगन सिंह पुण्डीर निवासी नूनरखेडा, लक्ष्मण नवानी पुत्र स्व. भुवनेश्वर प्रसाद निवासी शिवलोक कालोनी, लाडपुर,
राकेश थपलियाल पुत्र स्व.श्री आर.पी. थपलियाल निवासी तपोवन रोड, लाडपुर,अक्षय राणा पुत्र संग्राम सिंह राणा निवासी सौंधोवाली सभीथाना रायपुर, देहरादून शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *