मवेशियों के लिये घास लेने गई महिला पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल महिला को वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा सीएचसी पुरोला लाया गया जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल महिला ग्राम पुजेली,कुमोला तहसील पुरोला, उत्तरकाशी की उर्मिला देवी पत्नी मोहन नौटियाल उम्र 46 वर्ष है।