उत्तरकाशी, प्रभारी सचिव ने मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन तैयारी की समीक्षा की

 

जिले के प्रभारी सचिव डॉ. वी. षणमुगम ने जिले में संचालित विकास कार्यों की प्रगति के साथ ही मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन एव चारधाम यात्रा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को परस्पर समन्वय एवं समयबद्धता के साथ कार्य कर विकास कार्यों का क्रियान्वयन करने और किसी भी आकस्मितका की स्थिति में आपदा प्रबंधन कार्यों को तत्परता से संचालित कर प्रभावितों को अविलंब सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

*मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की*

आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते श्री षणमुगम ने एनएच, बीआरओ, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित संबंधित विभागों से भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर सड़कों को सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों की उपलब्धता की जानकारी ली। खाद्य आपूर्ति के लिए अग्रिम 3 माह का राशन प्रेषण की स्थिति, मौसम के अर्ली वार्निंग सिस्टम, जनपद में हैलीपेड की स्थिति और संचालन सहित आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

वित्त सचिव श्री षणमुगम ने जिला मुख्यालय में अधिकारियों की एक बैठक लेकर राज्य पोषित योजना, केंद्र पोषित योजना, जिला योजना, नाबार्ड पोषित योजना, बाह्य सहायतिक योजना की प्रगति की समीक्षा की। सचिव ने सिंचाई, शिक्षा, पेयजल, जल संस्थान, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, उद्यान, लोनिवि, पर्यटन सहित विभिन्न विभागो की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को तत्परता व समयबद्धता के साथ जमीन पर उतारने के साथ ही सभी कार्यों में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रख जाय।
बैठक में प्रभारी सचिव ने जल संस्थान, पेयजल निगम, पशुपालन, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य, उद्योग, पर्यटन आदि विभागों की विभागवार समीक्षा की। प्रभारी सचिव ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 100 Day Campaign TB की समीक्षा की और इस अभियान को गति देने के निर्देश दिए, आगामी मानसून सीजन को देखते हुए गर्भवती महिलाओ की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत जनपद में आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने ई–ऑफिस प्रणाली को लेकर कहा कि सभी सभी विभाग इसका शत प्रतिशत उपयोग करे जो गुड गवर्नेंस का एक महत्वपूर्ण अंग है।
कृषि विभाग के सुरकंडा स्वयं सहायता समूह डुंडा, विनय स्वयं सहायता समूह नौगांव, लघु वित्त शाखा स्वयं सहायता समूह अलेथ को रू.10–10 हजार के चेक वितरित किए। ग्रामोत्थान/रीप परियोजना के अंतर्गत व्यक्तिगत उद्यमी शिवानी देवी को रू. 90 हजार, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को रू. 6 लाख, अति निर्धन परिवार आजीविका पैकेज कल्पना देवी, अंगीता रावत, संतोषी रतूड़ी, विशन देई को रू. 35 हजार , प्रोसेसिंग यूनिट हिमालयन सीएलएफ, मां रेणुका सीएलएफ को रू. 6 लाख के चेक वितरित किए गए। जिला सहकारी बैंक के लाभार्थी भगवती प्रसाद, विपिन प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, रामपाल सिंह को रू. 1 लाख के चेक वितरित किए। इसके उपरांत प्रभारी सचिव द्वारा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया। डीएम प्रशांत आर्य ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान ई–ऑफिस प्रणाली के संचालन में नाराजगी व्यक्त करते हुए हुए सभी विभागों के अधिकारियों को ई–ऑफिस का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और 30 जून तक ई–ऑफिस प्रणाली का संचालन न किए जाने की स्थिति में प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने जनपद में वीबी जी रामजी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हुए उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह, एनआरएलएम सहित आदि की प्रगति के बारे में अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *