मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो शातिर नशा तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

देहरादून/ पुलिस ने चैकिंग के दौरान केदारपुरम एमडीडीए क्षेत्र से एक अभियुक्त मनोज रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत को 741 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-231/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत निवासी ग्राम सारांश पोस्ट ऑफिस थड़ियार उत्तरकाशी हाल पता एमडीडीए कॉलोनी परिसर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून है जिससे पुलिस ने चेकिंग के दौरान 741 ग्राम अवैध चरस बरामद की।
उधर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना ऋषिकेश के खाण्ड गांव जाने वाले रास्ते पर संदिग्धता के आधार पर एक स्कूटी संख्या: यू0के0-14-ए-7186 स्कूटी मैस्ट्रो सवार अभियुक्त मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट को 1 किलो 302 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0: 249/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी झीलवाला रानीपोखरी उम्र 27 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *