गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान सोनगाड़ से 50 मीटर गंगोत्री की तरफ एक ट्रक जो कि कांवड़ों का था रोड़ पर पलटने से दुर्घटना ग्रस्त हुआ हैं। ट्रक में ड्राइवर सहित 13 लोग बताए जा रहे जिनमे से 5 लोगो को अंदरूनी चोटे आई हैं। नजदीकी मेडिकल टीम गंगनानी द्वारा श्रद्धालुओं को फर्स्ट एड दिया गया।
उधर जिन लोगों को चोटें आई हैं उन्हें एम्बुलेन्स के माध्यम से जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। अन्य लोग सुरक्षित हैं।
इधर उक्त स्थान मार्ग कुछ समय के लिये बाधित रहा। जिसे बीआरओ द्वारा सुचारू कर दिया गया है।