एसएसपी पौडी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रममे पौडी की धुमाकोट पुलिस टीम ने अवैध गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार मिया है। मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान शंकरपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग होते देख एक व्यक्ति अपने सामान के साथ दूसरे रास्ते को निकलने लगा। पुलिस टीम को शक होने पर व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो दो बैग से 18 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 6 लाख से अधिक आंकी गई। अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार नशा तस्कर राज मल्होत्रा निवासी पीरुमदारा, थाना रामनगर,नैनीताल निवासी हैं। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तस्कर पर मामला दर्ज किया है। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमल सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक हेमराज पंवार,मुख्य आरक्षी आनंद प्रकाश, आरक्षी शैलेंद्र पेटवाल, वीरेंद्र प्रताप, विपिन कुमार शामिल रहे।