स्याबा मोटर मार्ग की स्वीकृति दिलाकर विधायक सुरेश चौहान ने मार्ग निर्माण का काम भी शुरू कराया, ग्रामवासियों ने विधायक का जताया आभार

 

नाल्डकठूड में ग्रामसभा स्याबा की सड़क कई वर्षों से इको सेंसिटिव ज़ोन के चलते पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर लंबित थी। ग्रामीणों की दिक्कत को गंभीरता से लेते हुए विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने मार्ग स्वीकृति के लिये अथक प्रयास किया और मार्ग निर्माण की स्वीकृति कराई।
उधर मार्ग की स्वीकृति मिलने के बाद आज विधायक सुरेश चौहान ने स्याबा मोटर मार्ग कार्य का विधि-विधान से भूमि-पूजन कर उदघाटन किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री और विधायक का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन “सबका साथ, सबका विकास” को साकार करने की दिशा में यह सड़क एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने और उत्तराखंड के समग्र विकास के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक ने सड़क निर्माण पर ग्रामीणों को भी बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *