डीएम देहरादून व मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी के संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि इस बरसात में आईएसबीटी पर बाढ जैसे हालात न होने पाए। उन्होंने अधिकारियों को वाटररूट डिजाईन के अन्तर्गत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं वाटररूट डिजाईन में ढाल एवं ड्रेनेज प्लान बनाते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्मार्ट सिटी अन्तर्गत संचालित ग्रीन बिल्डिंग कार्यों के वर्क प्लान के अनुसार प्रगति का प्रजेन्टेशन देने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में वर्कप्लान के साथ बैठक में आने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यों की पूर्ण होने की तिथि को अपनी ओर से ही निर्धारित समयावधि से दो माह विलंब से दिखाने पर पूछा यह टाइमलाईन किसने निर्धारित की। उन्होंने एसीईओ स्मार्ट सिटी लि. को निर्देश दिये कि ग्रीन बिल्डिंग के कार्य वर्क एवं लेबर प्लान के संचालित हो रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण करें।
डीएम ने स्मार्ट सिटी अन्तर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने पर बताया किया गया कि 114 कैमरे ऑफलाईन है, जिनमें बीएसएनएल के कार्यो से 11, एचपी के कार्यों से 19 तथा यूपीसीएल के कार्यों से 15 कैमरे अस्थाई रूप से ऑफलाईन है, जिन्हें डीएम ने सम्बन्धित से समन्वय करते हुए कैमरे आनलाईन करने के निर्देश दिए।डीएम ने स्मार्ट सिटी अन्तर्गत चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत स्मार्ट स्कूलों तकनीकी रखरखाव एंव मरम्मत कार्यों हेतु टेण्डर प्रक्रिया न करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल समिति बनाते हुए टेण्डर प्रक्रिया संचालित करने के भी निर्देश दिए।