थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा गत रात्रि में आलवेदर रोड़, पुराना थाना धरासू के पास से प्रदीप भट्ट नाम के एक व्यक्ति को 510 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत एक लाख आंकी गई है। अभियुक्त चरस को इकट्ठा कर मुनाफे के लिए चिन्याली सौड़ क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना धरासू पर 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप भट्ट पुत्र स्व.रामकृष्ण भट्ट, निवासी पीपलमंडी चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष है। अवैध चरस के साथ
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक अजय रावत,अपर उपनिरीक्षक शंकर सिंह, हे0कानि0 कुलबीर सिंह चौहान
व कानि0 प्रशांत ,राकेश कुमार शामिल रहे।