निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गये हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इधर मुखबिर की सूचना पर एक महिला तस्कर पूजा पत्नी सुन्दर लाल निवासी राजीव नगर चमनपुरी, थाना पटेलनगर, उम्र 35 वर्ष को उसी के घर चमनपुरी से गिरफ्तार किया गया अभियुक्ता के कब्जे से कुल 81.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।अभियुक्ता के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0: 13/2025 धारा: 08/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उधर गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी कुछ समय पूर्व पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अवैध स्मैक के साथ अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रमोद शाह, चौकी प्रभारी ,म0उ0नि0 ज्योति कन्याल, हेड कानि0 मनोज कुमार,कानि0 अरशद अली,विकास कुमार,राहुल कुमार
व महिला कानि0 गीता बिष्ट शामिल रही।