भूपेंद्र चौहान ने रविवार को नगर पालिका परिषद बाडाहाट उत्तरकाशी के लिए अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा से टिकट न मिलने पर बतौर निर्दलीय उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। एक बार के चेयरमैन रह चुके और एक बार के रनर रह चुके भूपेंद्र चौहान ने नामांकन पत्र भरने के बाद कहा कि उन्हें भले ही टिकट नहीं मिला मगर जनता का प्यार और साथ उन्हें खींच लाया। उन्होंने कहा कि जनता का मुझ पर विश्वास रहा है और आगे भी जनता मुझ पर विश्वास जता रही है यही सबसे बड़ी वजह मेरे नामांकन पत्र भरने की है।
अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी में कूड़े की ज्वलंत समस्या बनी बैठी है। उनकी प्राथमिकता में सर्वप्रथम कूड़े का समाधान होगा। नगर के सौंदर्यीकरण से लेकर विभिन्न वार्डों की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण की दिशा में भी कार्य होगा। नगरवासियों की दिक्कतों को भी सुना जाएगा और हर सम्भव समाधान की कोशिश की जाएगी।
यह पूछे जाने पर की भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार होने के बावजूद टिकट नहीं दिया गया जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद तो थी मगर नाइंसाफी होगी इसकी उम्मीद नहीं थी। श्री चौहान ने कहा कि टिकट वितरण में पूंजी-पतियो को बढ़ावा देने समेत मुख्यमंत्री की नजदीकी घनिष्ठता को वे जनता के बीच बताएंगे।