देवराज बिष्ट ने पालिका बाडाहाट में सभासद वास्ते किया नामांकन, वार्ड 10 के गंभीर विषयों का होगा समाधान

 

निवर्तमान सभासद देवराज सिंह बिष्ट ने एक बार फिर वार्ड 10 से सभासद के लिये नामांकन किया है। नामांकन के दौरान उन्हें वार्ड की जनता का अपार सहयोग मिला।
इधर एक बार पुनः सभासद हेतु नामांकन करने के बाद श्री बिष्ट ने बताया कि पिछले कार्यकाल के कार्यों को देखते हुए उन्हें एक बार फिर वार्डवासियों का आशीर्वाद मिला है। वार्डवासियों के समर्थन से उन्होंने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिये वे तत्पर हैं। वार्ड के जो भी गंभीर विषय व मुद्दे होंगे उन्हें प्राथमिकता से हल करने का उनका प्रयास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *