नवरात्रि के पावन पर्व सभी मंदिरों में नवरात्रि उत्सव मनाया गया। सभी मंदिरों मे विशेष अनुष्ठान के साथ व सामूहिक कन्या पूजन किया गया। मां काली मंदिर ज्ञानसू चंदोमती माता,दुर्गा माता,शक्ति माता कुटेटी देवी,रेणुका देवी मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, गगा मंदिर, नागणी देवी,शक्ति मंदिर,अष्ट भुजा,हनुमान मंदिर मे दुर्गा पूजन हुआ उत्तरकाशी नगर में प्राचीन पौराणिक रूद्रेश्वर महादेव मंदिर जड़ भरत मार्ग में पहली बार नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर जीणोदार समिति के अध्यक्ष अजय बडोला ने बताया कि नगर क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों में भी सभी के सहयोग से समय-समय पर धार्मिक आयोजन होना चाहिए। श्री बडोला ने बताया किआशा पुरी पिंकी राणा के प्रयासों से यहां पर सभी महिलाओं के द्वारा नवरात्रि उत्सव रुद्ररेश्वर में मनाया जा रहा है। मंदिर की व्यवस्थापक श्रीमती आशापुरी ने बताया कि प्राचीन पौराणिक रुद्रेश्वर मंदिर में स्थानीय महिलाओं के सहयोग से पहली बार नवरात्र उत्सव मनाया गया जिसमें मंदिर जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष श्री बडोला कन्हैया नौटियाल आशुतोष नौटियाल, रोहित नौटियाल के द्वारा नित्य पूजन, पूजा पाठ गायत्री मंत्र लेखन, जप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा गायत्री यज्ञ व आरती विश्व शांति के लिए भी की जा रही है। नवरात्र कार्यक्रम में अनुज,चंचल बत्रा,ममता, सुमन,गुरमीत कौर, संगीता पुरी, सरिता,अनीता डोडी, अनीता उर्मिला तनुजा,सुमन,अक्षत शामिल रहे। उधर हनुमान मंदिर मे भी दुर्गा पुजन किया जा रहा हैं। यहाँ पंडित शिव प्रसाद भट्ट चंदरशेखर भट्ट,उदय शर्मा आदि व अन्य मंदिरों में भी पूजन किया जा रहा है।