देहरादून/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशन में जनपद देहरादून के समस्त न्यायालयों में एन०आई० एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत में एक ही दिन में चेक बाउंस के 162 लंबित मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण करते हुए ₹5,35,27,651/- की धनराशि पर समझौता कराया गया। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन स्तर पर 2 मामलों का निस्तारण करते हुए ₹57,00,000/- की धनराशि पर समझौता संपन्न हुआ। इस प्रकार विशेष लोक अदालत के माध्यम से कुल 164 मामलों का निस्तारण करते हुए ₹5,92,27,651/- की कुल धनराशि पर समझौता कराया गया।
