भालू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

 

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी प्रखंड के उत्तरों गाँव मे भालू ने अचानक हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू के हमले में घायल शकुंतला पत्नी राजबीर सिंह उम्र 52 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। भालू ने महिला के शरीर के कई हिस्सों में वार किया है। समाचार भेजे जाने तक महिला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में है जिसे हेली एम्बुलेंस से हायर सेंटर रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *