देवी-देवताओं के स्नानघाट मणिकर्णिका में दीपावली पर हुआ दीपोत्सव,गाय गोबर के बने दीपक भी जलाये

 

उत्तरकाशी के भागीरथी गंगा तट पर स्थित देवी-देवताओं के स्नान घाट में आज दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव हुआ और दीपावली पर्व मनाया गया। दीपोत्सव में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान गाय गोबर से बने दीपक भी इस दीपोत्सव में प्रज्वलित किये गए। दीपोत्सव में गंगा मंदिर समिति, विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल व अन्य धार्मिक संगठन भी जुड़े। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान विश्व शांति,पर्यावरण संरक्षण के लिये गंगा आरती भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *