6 हजार की रिश्वत लेते फायर स्टेशन का इंचार्ज गिरफ्तार

 

 

देउत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटद्वार फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने लैंसडाउन में निर्माणाधीन एक होटल को फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के एवज में होटल संचालक से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सतर्कता टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए उसे 6 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, लैंसडाउन निवासी एक होटल व्यवसायी ने अपने होटल के लिए फायर विभाग से NOC प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन पर आगे की कार्रवाई करने और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के बदले प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी ने उससे 20 हजार रुपये की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *