उत्तरकाशी से श्रीनगर गढ़वाल जा रही बस के चालक को पुलिस ने पकड़ा,शराब के नशे में था

 

मंगलवार को उत्तरकाशी से सुबह श्रीनगर गढ़वाल को जा रही प्राइवेट बस का चालक नशे में था। पुलिस ने लम्बगांव मे चेकिंग के दौरान एल्कोमीटर से जांच कर चालक के शराब के सेवन करने की पुष्टि की।
बस संख्या UK 10 PA 1010 को पुलिस ने कब्जे में लेकर यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई। यात्रियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया की उसने एक बड़ी संभावित दुर्घटना को टाल दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *