उधमसिंहनगर/ कांग्रेस के झूठ का जवाब देने के लिये भाजपा की ओर से प्रदेशभर में निकाली जा रही ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। जिसमे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान शहर जय श्रीराम और मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
इधर पद यात्रा से पूर्व गांधी पार्क में विशाल जनसभा आयोजित हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा शुरू की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी जनता के बीच कथित भ्रम और झूठ फैलाने का प्रयास कर रही है। पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के साथ ही सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जनसभा और पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला। पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट समेत दर्जनों पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
