रेस्क्यू टीम द्वारा केदारताल ट्रेक से आज दो शव बरामद किए। इससे पूर्व बीते रोज भी दो शव बरामद हुए थे। अब 4 ट्रेकर्स की तलाश है। कल पुन रेस्क्यू व खोजबीन का अभियान जारी रहेगा।
इधर चार ट्रेकर्स में से दो महिला ट्रेकर्स की पहचान हो गई है जबकि दो पुरूष ट्रेकर्स की पहचान परिजन करेंगे। जिन महिलाओं के शव बरामद हुए उनमे वर्तिका वर्मा उम्र 28 वर्ष व दीपिका उम्र 29 वर्ष पुत्री नारायण वर्मा निवासी गायत्री पुरम विकासनगर,लखनऊ हैं।
