दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे में भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

 

देहरादून/ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर मोहब्बेवाला में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार साईं मंदिर और प्राथमिक विद्यालय के नजदीक यूरिया खाद से लदा ट्रक एक आई-20 कार पर पलट गया। कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में 6 साल का एक बच्चा सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। जानकारी मिली की कार में सवार लोगों को बचाने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों को कटर से गाड़ी काटनी पड़ी। मृतकों की पहचान मिश्रेश कपूर 38 वर्ष व उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर 35 वर्ष, मां किरण कपूर 63 वर्ष और कार चालक नीरज नाम से हुई है। घायल बच्चे माहेर कपूर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुघर्टना के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
बता दें कि देहरादून में मोहब्बेवाला के पास एक्सप्रेस वे लंबे समय से समय-समय पर दुर्घटना का ब्लैक स्पॉट बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *