पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर 6 प्रतिष्ठान सील

 

देहरादून/ शासन एवं डीएम डॉ.आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की गई। संयुक्त कार्रवाई के तहत राजपुर रोड क्षेत्र में स्थित बार, रेस्टो बार, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों सहित कुल 6 प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों को पर्यावरणीय मानकों एवं निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इससे पूर्व उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विद्युत कनेक्शन काटे गए थे। उक्त कार्रवाई के क्रम में आज संबंधित प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरणीय नियमों एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा जनहित और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *