राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बद्रीनाथ, भगवान बद्रीविशाल के किये दर्शन

 

उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बद्रीनाथ पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये और आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल से. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की अगवानी की और स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *