गंगोत्री मार्ग में बोल्डर आने से हुई घटना में बीआरओ की महिला मजदूर लापता,एक मौत व 12 लोग हुए घायल

 

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाडी में आग लगी होने से बोल्डर आने के कारण जो घटना हुई उसमे एक बोलेरो वाहन (UK14 6146), एक मो0सा0 पल्सर (UK07AP 7496), एक मारुति 800 (UK07V 3703) में बैठे यात्री व कुछ BRO के वर्कर पत्थर की चपेट में आये हैं। बीआरओ की एक जेसीबी मशीन व एक पानी का टैंकर भी चपेट में आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस, SDRF, NDRF, FIRE व अन्य आपदा दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। उक्त दुर्घटना में 12 लोगों के घायल, 1 व्यक्ति की मृत्यु जबकि बीआरओ की 1 महिला मजदूर लापता है।
उक्त घटना में जो घायल हुए उनमे सुभाष बोनियाल पुत्र होमा वोनियाल उम्र-40 वर्ष (गम्भीर घायल) रेफर हायर सेंटर रेफर,बीना बोनियाल पत्नी सुभाष वोनियाल उम्र- 38 वर्ष,दिव्यांशु पुत्र सुभाष उम्र-18 वर्ष,हिमांशु पुत्र सुभाष उम्र 16 वर्ष सभी निवासी ग्राम कचटा,कालसी देहरादून,मीरा पत्नी नितेश उम्र- 35 वर्ष, विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष, (गम्भीर घायल) रेफर हायर सेंटर,राधा पुत्री नितेश उम्र- 16 वर्ष,नितेश उम्र 40 वर्ष उक्त सभी निवासी मुजफ्फर नगर,रोशन पुत्र भूपेन्द्र जौडाव भटवाडी उत्तरकाशी उम्र- 20 वर्ष,गोपाल पुत्र जनक बहादुर निवासी गंगनानी शिवनगर उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष बीआरओ वर्कर(हायर सेंटर रेफर ),बीना पुत्री बीर बहादुर निवासी गंगनानी हुर्री तह0 भटवाड़ी उम्र- 21 वर्ष BRO वर्कर,मंसरा पत्नी किशन बहादुर निवासी उपरोक्त उम्र- 45 वर्ष (BRO वर्कर) शामिल हैं।
घटना में लापता श्रीमती कमला देवी पत्नी श्री कापरी हाल निवासी गंगनानी हुर्री तहसील भटवाडी उत्तरकाशी (BRO वर्कर) है। घटना में मृतक
अखिल पंवार पुत्र शिवम पंवार निवासी सैंज कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *