अर्धनग्न अवस्था मे महिला का शव पेड़ में लटका मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

 

हल्द्वानी के हरिपुर नायक क्षेत्र में जीएनजी क्रिकेट अकादमी के पीछे एक महिला का शव अर्द्धनग्न हाल में पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव 26 मार्च से लापता महिला का निकला। मिली जानकारी के अनुसार हरिपुर नायक मुखानी निवासी ललित भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी तारा देवी उम्र 47 के साथ किराये के मकान में रहते थे। मुखानी पुलिस ने बताया कि 26 मार्च को तारा अचानक लापता हो गईं। उनका मोबाइल घर पर ही था। 30 मार्च को मुखानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे कमलुवागांजा स्थित जीएनजी ग्राउंड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान एक बॉल ग्राउंड के बाहर नाले पर चली गई। एक बच्चा बॉल लेने गया तो उसे नाले किनारे एक पेड़ पर महिला का शव लटका दिखाई दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गुमशुदगी के अनुसार तारा के परिजन को बुलाया गया। पूर्व फौजी ललित ने शव की पहचान अपनी पत्नी तारा देवी के रूप में की। ललित ने बताया कि तारा मानसिक रूप से बीमार थी। पिछले पांच साल से एम्स से उनका इलाज चल रहा था। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इस मृतका के दोनों बेटे सेना में
हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *