राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगोत्री विधानसभा के धनारी मण्डल के पुजार गांव शक्ति केंद्र में राज्य आन्दोलन से लेकर राज्य निर्माण से आज तक भाजपा के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई
शक्ति केन्द्र संयोजक श्री जयप्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पूर्व संयोजक गंगोत्री विधानसभा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , श्री सुरेन्द्र सिंह पंवार ने विस्तार से राज्य निर्माण से लेकर अब तक केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में बूथ अध्यक्षों व मातृशक्ति के विभिन्न सुझावों को आत्मसात करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विभिन्न कार्य योजना पर चर्चा की गई। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक श्री हरीश बसियाल, आई टी संयोजक श्री दीपक नौटियाल ने भी पूरा कार्यवृत लेकर संगठनात्मक दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री प्रेम दत्त भट्ट, महामंत्री शम्भू प्रसाद भट्ट , शक्ति केन्द्र संयोजक श्री जय प्रकाश भट्ट,, बूथ अध्यक्ष गवाणा श्री विजेन्द्र सिंह पंवार , श्री गोकर्ण प्रसाद नौटियाल, रमेशचंद्र नोटियाल , बूथ अध्यक्ष पुजार गांव कमलेश्वर भट्ट , बीएलओ ,श्री बृजमोहन उनियाल , मण्डल उपाध्यक्ष श्री रामनरेश भट्ट , श्री वशिष्ठ प्रसाद उनियाल, श्री रोशन लाल , सूर्य प्रकाश सेमवाल, श्री राधेश्याम सेमवाल,श्री कैलाश उनियाल, श्री पं द्वारिका प्रसाद उनियाल , पूर्णानंद सेमवाल, श्री,शम्भू प्रसाद भट्ट ,, महिला मंगल दल की अध्यक्ष श्रीमती दर्वेश्वरी देवी, उपाध्यक्ष महिला मंगल दल श्रीमती मीना देवी , पूर्व उप प्रधान श्रीमती एकादशी सेमवाल , श्रीमती सरिता देवी , श्रीमती सीमा उनियाल सहित अनेक मातृशक्ति व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
