उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने भविष्य में आहूत बैठकों में सक्षम अधिकारी की मौजूदगी होने को लेकर प्रदेश के सभी डीएम व एसएसपी को पत्र जारी किया है। यह पत्र अध्य्क्ष अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से भेजा गया है। सचिव अल्पसंख्यक आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी दी है।
