लक्ष्मी नारायण गौ-गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ, 1 लाख 60 हजार आहुति होंगी

 

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ समिति एवं सौम्यकाशी ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले आयोजन को लेकर समिति के मुख्य पदाधिकारियों व सदयों ने मंगलवार को कार्यक्रम के सिलसिले में एक प्रेस वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष बुद्धि सिंह नौटियाल,वैष्णव संत राघवानंद दास महाराज,कार्यकारिणी अध्यक्ष सूरत राम नौटियाल, राम गोपाल पैन्यूली,महादेव गंगाडी समेत अन्य ने इस आयोजन को लेकर बताया कि यह यज्ञ का आयोजन समस्त उत्तरकाशी का है न कि किसी जाति धर्म का। इसका संदेश देश को विश्व गुरु बनाने,विश्व शान्ति,पर्यावरण की सुरक्षा,गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा,गंगा स्वच्छता, नशा मुक्ति समेत कई जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर है। लिहाजा यज्ञ आहूति में सभी के लिये द्वार खुले हैं।
समिति ने बताया कि इस तरह का आयोजन उत्तरकाशी जिले में पहली बार हो रहा है। यज्ञ आहुति वास्ते 5 कुण्ड,पांच वेदी बनाई गई हैं। जिसमे एक लाख साठ हजार आहुति दी जाएंगी। पूर्णाहुति के लिये कोई व्यक्ति विशेष नहीं सभी रहेंगे। इस आयोजन में 41 ब्राह्मण व 51 यजमान हैं। इसके अलावा 21 स्थानीय मंदिरों में पूजन,संत समाज के लिये भंडारा, पांच निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, मेडिकल कैम्प,गंगा पूजन व गंगा आरती भी होगी।
उक्त धार्मिक आयोजन की शुरुआत गौ पूजन से होगी।
समिति ने कहा कि इस आयोजन में समिति के सभी स्थानीय लोग एक तरह से सेवक होंगे। समिति ने गंगा प्रतिष्ठा यज्ञ में अधिक से अधिक सहभागिता का भी आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *