पेयजल कार्मिको ने दो सूत्रीय मांग को लेकर राजधानी में रैली निकाली, सकारात्मक वार्ता उपरांत कार्य बहिष्कार व हड़ताल टली, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा

 

देहरादून/ जल निगम,जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने आज दो सूत्रीय मांग को लेकर राजधानी में रैली निकाली। मोर्चा ने अपनी मांगो को लेकर प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इधर अपर सचिव से मांगों को लेकर सकारात्मक वार्ता के बाद मोर्चा ने फिलहाल कार्य बहिष्कार और हड़ताल टाल दी है मगर धरना-प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।
जल निगम,जल संस्थान संयुक्त मोर्चा की मांग जल संस्थान और जल निगम के एकीकरण के साथ ही इसके राजकीयकरण करने व UUSDA जो कि शहरी विकास विभाग की संस्था है उससे कराए जा रहे कार्य पेयजल विभाग को ही सौपे जाएं। इसके अलावा शहरी विकास विभाग द्वारा एडीवी से लिये गए लोन के सापेक्ष कराए गए समस्त पेयजल व सीवरेज कार्यों की जांच एसआईटी से कराई जाए।
रैली में शामिल मोर्चा के जितेंद्र देव,रमेश विजोला,विजय खाली,श्याम सिंह नेगी,महेश भट्ट, लाल सिंह रौतेला,शिशुपाल सिंह रावत,विनोद सिंह,आशीष तिवारी,धन सिंह चौहान, संदीप मल्होत्रा,नंद कुमार तिवारी,जगत सिंह,रमेश चंद्र शर्मा,सरिता नेगी,ममता भाकुनी,संतोष पुंडीर,कांता देवी समेत दर्जनों शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *