जल विद्युत निगम के जेई फैजल खान को विजिलेंस ने ऋषिकेश में 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जेई भुगतान कराने के एवज में ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत मांग रहा था जिसकी शिकायत ठेकेदार ने विजिलेंस की जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने उक्त जेई को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेई उधमसिंहनगर के काशीपुर का निवासी बताया जा रहा है।