उत्तरकाशी, स्व. सौरभ भट्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट, हैप्पी ज्वेलर्स की जीत, पूर्व विधायक विजयपाल ने की ट्रॉफी प्रदान

 

रामलीला मैदान में सौरभ फाउंडेशन द्वारा स्व. सौरभ भट्ट की पुण्य स्मृति में चलाए जा रहे “नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान” के अंतर्गत आयोजित प्रथम स्व. सौरभ भट्ट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 के फाइनल मुकाबले में गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि “नशे को ना, खेल और ज़िंदगी को हां” का संदेश आज के युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हैप्पी ज्वेलर्स और जे.आर. कैफ़े की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हैप्पी ज्वेलर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पूर्व विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्वर्गीय सौरभ भट्ट जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को विनम्र नमन किया गया साथ ही विशेष जगूड़ी के सुपुत्र इशाग्र जगूड़ी, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई किया है, उन्हें भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सौरभ फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश भट्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री महावीर नेगी, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल रावत समेत
छात्र संघ के पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य बालशेखर नौटियाल, प्रधान नेताला राकेश सेमवाल, जयप्रकाश रावत, हरीश भट्ट, छात्रसंघ के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *