अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एसआई नवीन सिंह चौहान चौकी प्रभारी इकबालपुर,हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा,कांस्टेबल हरेन्द्र, विपिन कुमार, देवेश सिंह, प्रदीप शामिल हैं।