नगर व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मी शुरू,अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए हुए दो-दो नामांकन

 

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा उत्तरकाशी नगर व्यापार मंडल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान नगर अध्यक्ष रमेश चौहान व पूर्व अध्यक्ष विष्णु पाल सिंह रावत द्वारा नामांकन किया गया व महामंत्री पद पर मनमोहन थलवाल व कीर्ति सिंह महर ने नामकन किया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल रावत व आशुतोष सोनी ने नामांकन किया है।
जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अजय बडोला ने बताया कि जिला व्यापार मंडल ने सभी उम्मीदवारों के मध्य सर्व सहमति बनाने का प्रयास किया था। इधर अब नामांकन के बाद सभी व्यापारियों का पंजीकरण कर जनवरी माह मे चुनाव हो सकता है। जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी ने नगर व्यापार मंडल चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न करानेके लिए सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *