उद्यान तकनीकी संघ शाखा उत्तरकाशी की नवीन कार्यकारिणी गठित, पुंडीर अध्यक्ष व नौटियाल बने महासचिव

 

उद्यान तकनीकी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान हुए चुनाव में जनपद की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष टी.एस.पुंडीर व महामंत्री सुरेश चंद्र नौटियाल चुने गए। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में महिला उपाध्यक्ष श्रीमती चैना रावत,उपाध्यक्ष गंगा घाटी मदन रुडियाल, उपाध्यक्ष यमुना घाटी अतोल सिंह चौहान,
कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट चुने गए।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन भूपेंद्र सिंह चौहान,विशिष्ट अतिथि मुख्य उद्यान अधिकारी,अजय रावत अध्यक्ष उतरांचल पर्वतीय कर्मचारी संघ,जय प्रकाश बिजल्वाण अध्यक्ष एनओपीएस, भूपेंद्र बिष्ट महामंत्री
एनओपीएस भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *