लगातार बढ़ रही महंगाई और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में उत्तरकाशी में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। खाद्य तेल, चीनी, रसोई गैस सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई के बोझ तले दबे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया और आम जनता को राहत नहीं मिली तो कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।
प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल सिंह परमार, कमल सिंह रावत, सुदीश पंवार, सूर्य बल्लभ नौटियाल, प्रकाश चंद सेमवाल, नैन सिंह बिष्ट विजेंद्र नौटियाल, जीतम रावत, अनवीर पंवार, आदर्श राणा, रमन कठैत, मनोज राही, श्रीमती एकादर्शी देवी, श्रीमती मधु रावत एवं डॉ. मनोज पंवार समेत अन्य शामिल रहे।
