गंगोत्री धाम में नहाते वक्त गंगा घाट से यात्रियों की नगदी चोरी करने वाले 6 टप्पेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

पुलिस द्वारा गंगोत्री धाम पर चोरी करने वाले गौंडा उत्तर-प्रदेश के एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 1 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गयी है। बीती 4 मई को खरगोन मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु वासुदेव द्वारा थाना हर्षिल पर एक तहरीर दी गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए हैं। गंगोत्री धाम पर स्नान के दौरान उनकी पैंट चोरी हो गयी, जिसमें 1,10,500 रु0 की नकदी, एक मोबाइल फोन, हाथ की घड़ी व दो आधार कार्ड थे* , तहरीर के आधार पर थाना हर्षिल मे अज्ञात के विरुद्ध चोरी की धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
जिसके बाद चोरी के खुलासे हेतु थाना हर्षिल व चौकी गंगोत्री की अलग दो पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा चोरी के उक्त मामले मे गहन जांच व संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ तथा सीसीटीवी फुटेजों को चैक कर उत्तर-प्रदेश गौंडा के 6 उठाई गिरों को गत रात्रि में हर्षिल बैरियर से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी किये गए 1 लाख 10 हजार 500 रु0 की धनराशि बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान उक्त अंतर्राजीय गिरोह के सदस्यों द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग आपस मे रिश्तेदार हैं, हम लोग चारधाम यात्रा मे आते हैं तथा जिन धामों मे श्रद्धालुओं द्वारा घाटों मे स्नान करने के लिये अपने कपडे उतारकर रखा जाता है, पहले हम श्रद्धालुओ के सामान की रैकी करते हैं फिर हम लोग लुंगी, चादर फैलाकर उसकी सहायता से श्रद्धालुओं के कपडे, पर्स, बैग आदि की उठाई गिरी , चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं उसके बाद श्रद्धालुओं के कपडे, पर्स से पैसों को निकालकर अपने पास रख लेते हैं, बाकि सामान फेंक देते हैं। गंगोत्री मे हमने चोरी कर अपना काम कर दिया था, अब हम सभी गाडी बुक करवाकर दूसरी जगह पर चोरी करने के लिये रातों-रात भागने की फिराक मे थे तभी हर्षिल बैरियर पर पुलिस द्वारा हमे पकड लिया गया।
पकड़े गए टप्पेबाज अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद निवासी ग्राम दलिपपुरु मनकापुर जिला गौंडा उत्तर-प्रदेश, हाल परमट थाना ग्वालटौली कानपुर उम्र- 36 वर्ष, रविन्द्र कुमार पुत्र रामप्रीत निवासी ग्राम कोल्वा थाना मोतीगडी,गौंडा उत्तर-प्रदेश उम्र- 45 वर्ष,दयाराम पुत्र स्व0 बैकाऊ प्रसाद निवासी ग्राम जुडई पूरवा थाना मनकापुर, गौंडा उत्तर-प्रदेश उम्र 50 वर्ष,
अनिल कुमार पुत्र स्व0 रामलखन निवासी बल्लीपुर हटवा थाना मनकापुर,गौंडा उत्तर-प्रदेश उम्र 35 वर्ष,श्यामूके पुत्र प्यारे लाल निवासी बेनीपुर, थाना मनकापुर गौंडा उत्तर-प्रदेश उम्र 32 वर्ष,आज्ञाराम पुत्र स्व0 बैकारु प्रसाद निवासी ग्राम जुडईपूरवा थाना मनकापुर, गौंडा उत्तर-प्रदेश उम्र 52 वर्ष है।
टप्पेबाजों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में हर्षिल थानाध्यक्ष दीपक रावत, अ0उ0नि0 सुनील तोमर,हे0कानि0 विपिन भाटी, अरविन्द कुमार, नरेन्द्र उपाध्याय,कानि0 सुरेन्द्र रावत
, कुलदीप तोमर व पुलिस टीम गंगोत्री से चौकी प्रभारी प्रमोद उनियाल, हे0कानि0 नितिन प्रताप, विजयपाल व कानि0 पंचम राणा शामिल रहे।
उधर चोरी का खुलासा कर टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये एसपी ने टीम को 5 हजार का पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *