गुरुवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नन्दा की चौकी में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार की की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि सहसपुर क्षेत्र के हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें और बच्चों एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ व आधुनिक आंगनवाड़ी केन्द्र उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए अहम होगा, बल्कि महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लोकार्पण कार्यक्रम में उप निदेशक विक्रम सिंह,सीपीओ मोहित चौधरी,डीपीओ जितेन्द्र कुमार, सीडीपीओ तरुणा चमोला एवं नीतू फुलारा,बीडीओ सहसपुर परशुराम सकलानी, ग्राम प्रधान कंडोली मुकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी सहित भाजपा कार्यकर्ता व उच्च पदाधिकारीगण समेत क्षेत्रीय जनता ने सहभागिता की।