घास काट रहे व्यक्ति को बाघ ने मार डाला

 

 

अल्मोड़ा जनपद के तल्ला सल्ट क्षेत्र में ग्रामसभा तड़म ,बोरड़ा के 53 वर्षीय महिपाल सिंह मेहरा को घात लगाकर बैठे बाघ ने मार डाला। यह दर्दनाक घटना कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे इलाके में हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल फैल गया है। बताया जा रहा है कि महिपाल सिंह अपने खेत में घास काट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना रामनगर से मोहान मार्ग पर कुमेरिया के पास हुई। मृतक महिपाल सिंह मेहरा बौरड़ा तोक, तड़म ग्राम (सल्ट क्षेत्र) के निवासी थे। बाघ के हमले से इलाके में लोग डरे व सहमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *