आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जोशियाड़ा झील मे आज दोपहर एक महिला का शव दिखाई दिया जिसे एसडीआरएफ के माध्यम से निकाला गया। महिला की पहचान श्रीमती विशेषता देवी पत्नी पूर्णा बहादुर उम्र 35 वर्ष निवासी नेपाल बतायी जा रही है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पूर्व एक नेपाली महिला अपनी बेटी से मणिकर्णिका गंगा घाट में रील बनवाने के दौरान नदी में बह गई थी। संभवतः यही वह नेपाली महिला है।