मां गंगा की उत्सव डोली आज मुखवा (मुखीमठ) से सुरक्षा व्यवस्था के बीच ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैंड की धुन में हजारों श्रद्धालुओं के साथ “हर-हर गंगे, जय माँ गंगे” के जयकारे करते हुए गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है, मां गंगा का आज रात्रि विश्राम भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में होगा, कल प्रातः मां गंगा जी की उत्सव डोली भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगी जहाँ अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर गगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जायेंगे।