लखवाड़-व्यासी परियोजना, यूजेवीएनएल के अधिकारियों को डीएम सविन बंसल की कड़ी फटकार, अब हर 10 दिन में होगी मॉनिटरिंग

 

 

 

डीएम देहरादून सविन बंसल ने व्यासी-लखवाड परियोजना की समीक्षा के साथ परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों एवं यूजेवीएनएल तथा राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि व्यासी लखवाड़ प्राजेक्ट राज्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है।डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार संघ को मीटिंग कार्यवाही में शामिल किया जाए ताकि उनका पक्ष सुनते हुए योजना को समयबद्ध पूर्ण करने हेतु प्रभावी समाधान निकाला जा सके। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि इस परियोजना में आ रहे व्यवधानों को निपटाते हुए योजना को धरातल पर लाएं। इस प्रोजेक्ट की स्वयं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। डीएम ने यूजेवीएन के आधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यशैली में सुधार लाने तथा प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में आ रही अड़चनों को समयबद्ध निस्तारित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि यूजेवीएनएल के अधिकारियों से कार्य नहीं हो पा रहा है तो अन्य अधिकारी तैयार हैं किन्तु हीलाहवाली करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। डीएम के यूजेवीएनएल के अधिकारियों से प्रभावितों  तथा मुआवजा वितरण की संख्या पूछे जाने पर अधिकारी बगले झांकते नजर आए जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संख्या नही बता पा रहे हो तो जनमानस से क्या बात करते होंगे। वहीं समीक्षा बैठक में उपस्थित प्रभावितों ने यूजेवीएनएल के अधिकारियों के व्यवहार की भी शिकायत की।

डीएम ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एसएलएओ एवं  यूजेवीएनएल सहित राजस्व के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर प्रभावितों का पक्ष सुनते हुए आख्या प्रस्तुत करेंगे तथा जो अड़चने आ रही हैं उनका निदान करेगे। डीएम ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि अधिकारियों को प्रभावितों का पक्ष सुनते हुए आख्या प्रस्तुत करेंगे तथा अगली बैठक में यूजेवीएन के एमडी को भी बुलाएं। उन्होंने कहा कि योजना में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, विशेष भू अध्याप्ति अधिकारी स्मृता रमार, यूजेवीएनएल के अधिकारी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *