ग्राम विकास अधिकारी ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

उत्तरकाशी जिले के मोरी विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी निशु कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी लक्सर,हरिद्वार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में मिले सुसाइड नोट में मृतक ने स्वेच्छा से आत्महत्या करना बताया है। पुलिस आत्महत्या कोई अन्य वजह की आशंका को लेकर भी जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार जब ग्राम विकास अधिकारी को उनके परिजनों द्वारा फ़ोन किया गया तो फ़ोन न मिलने पर उन्होंने मकान मालिक से कहा। मकान मालिक को कमरा अंदर से बंद मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर ग्राम विकास अधिकारी फांसी पर लटका मिला। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। मृतक मोरी के बंगाण क्षेत्र में कार्यरत था और उसका किराए का आवास मोरी बाजार में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *