थाना पुरोला,उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर दोहरी कार्रवाई करते हुये दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक युवक के कब्जे से 704 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी जबकि दूसरा युवक थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीते रोज नौगांव बिल्ला के पास से निखिल नाम के युवक को 704 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर युवक के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वही पुरोला पुलिस की टीम द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त दीपक सिंह राणा नाम के युवक को पुरोला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त दीपक सिंह नशे का कारोबार करता है। माह नवंबर 2024 मे पुरोला पुलिस द्वारा शान्ति, मोनू व सावेज नाम के 3 तस्करों को 2 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले मे अभियुक्तगणों द्वारा दीपक से चरस को खरीदना प्रकाश में आया था, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मामले में NDPS Act की धारा 27 (ए) व 29 की कार्रवाई करते हुए डिजिटल,इलेक्ट्रॉनिक तथा अन्य साक्ष्य संकलन करने के उपरांत अभियुक्त को गत रात्रि में गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त खुद चरस को तैयार कर तस्करों को बेचने का कार्य करता था।
उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर लगाम कसते हुये नशे की जड़ पर प्रहार किया गया है, मामले में यह छठवीं गिरफ्तारी है। शान्ति, मोनू व सावेज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उक्त मामले में संलिप्त व्यक्ति नौशाद को वारण्ट (बी) पर तलब किया गया था, जबकि मुख्य सरगना अकरम सिद्दकी को देहरादून से गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त निखिल सिंह राणा पुत्र गुड्डू राणा निवासी ओसला थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी,दीपक सिंह राणा पुत्र केशर सिंह निवासी ग्राम कलाप थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी है।
उक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मोहन कठैत थानाध्यक्ष पुरोला,उ0नि0 राजेश कुमार चौकी प्रभारी नौगांव,उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट
,अ0उ0नि0 पवन बडोनी,हे0कानि0 अब्बल सिंह, प्रवीण राणा,मो. अमीर,
,कानि0 देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।
एसपी सरिता डोबाल ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाली थाना पुरोला की टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा दोनों प्रकरणों में टीम को 2500-2500 रु0 के पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।