डीएम सविन बंसल ने प्राथमिकत स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर वर्षों से लम्बित मांग एवं कई समस्याओं का निस्तारण किया। डीएम ने विभिन्न स्त्रोतों से स्वास्थ्य में करोड़ों रूपए जुटाने के उपरान्त भी सुविधा उपलब्ध न होने पर सीएमओ से नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले माह भ्रमण से पूर्व सभी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कड़े शब्दों में कहा पत्र-पत्र मत खेलें, सीधे फाइल पर स्वीकृति लें।
डीएम ने चिकित्सालय में उपकरण, सुविधाओं की मौके पर ही स्वीकृति दी। डीएम ने
नई अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे मशीन व मशीन के यूपीएस की भी तत्काल स्वीकृति प्रदान की और कहा कि माह में 2 दिन मसूरी के रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल में पहुंचेंगे। डीएम ने
प्रसव कक्ष को बढाने तथा 2 से 4 बेड करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने चिकित्सालय को 5 नई इलेक्ट्रिक केटल, 15 हीटर की मौके पर ही स्वीकृति दी। डीएम ने अस्पताल में वार्ड आया, सफाई कार्मिक रखने के निर्देश देते हुए बजट की भी दी मौके पर स्वीकृति। डीएम ने आगामी शिविर से पूर्व सभी व्यवस्थाएं प्रचलन में लाने को भी सीएमओ को निर्देश दिए।