सुद्धोवाला क्षेत्र में पिछले कुछ समय से स्थानीय लोगों द्वारा शराब के ठेके को हटाने के लिये लगातार धरना और प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके बाद डीएम सविन बंसल एवं क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रयासों से यहां पर खुली शराब और बियर शॉप का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। यह निर्णय स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया। जिन्होंने कई बार इस मुद्दे पर प्रशासन और अधिकारियों से कार्रवाई की अपील की थी। इस कदम को लेकर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और इसे अपनी जीत के रूप में देखा।
इस फैसले के बाद, क्षेत्रीय जनता ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का आभार व्यक्त करते हुए उनके कैंप कार्यालय में जाकर उन्हें धन्यवाद दिया। विधायक श्री पुंडीर ने इस मौके पर कहा कि उनके लिए हमेशा जनता की खुशहाली और सुरक्षा सर्वोपरि रही है, और वह इस तरह के फैसलों के जरिए क्षेत्र में एक सुरक्षित और समृद्ध वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।