ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार, निरीक्षण के लिये उपलब्ध

 

मुख्य विकास अधिकारी/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(पं.)द्वारा जानकारी दी गई है कि ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली तैयार हो गई है जिसकी प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण
,खंड विकास अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। मुख्य विकास अधिकारी/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(पं.) द्वारा कहा गया है कि यदि नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने के लिए , नामावली में सम्मिलित नाम के संबंध में कोई आपत्ति या किसी प्रकार के कोई विवरण के संबंध में कोई आपत्ति होने के संबंध में 13 फरवरी से 17 फरवरी 2025 तक या उससे पूर्व प्रपत्र 2,3,4 में जो भी समुचित हो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण/ खंड विकास अधिकारी कार्यालय में दाखिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *