डीएम देहरादून सविन बंसल की अध्यक्षता में हुए में जनता दर्शन,
जनसुवाई कार्यक्रम में 130 शिकायत प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, विद्युत, सिंचाई, लोनिवि, आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जनता दर्शन कार्यक्रम में रायपुर निवासी बुजुर्ग गरीब व्यक्ति, जिसका घर जीर्णशीर्ण अवस्था में है उस पर रिपोर्ट लगवाकर सीएम राहतकोष से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रस्तावित की गई। रेसकोर्स निवासी एक व्यक्ति जो रेस्टोरेंट का संचालक है ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वे सामग्री भी विक्रय करना चाहते हैं मगर उसे दुकान लगाने नही दी जा रही है। सहायक श्रमायुक्त को कार्यवाही हेतु लिखा गया लेकिन
उनके वैठक में मौजूद न होने पर
डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देेश मुख्य कोषाधिकारी को दिए।
विद्युत कनैक्शन हेतु लम्बे समय से चक्कर काट रही महिला ने शिकायत करते हुए कहा कि उनको विद्युत कनैक्शन नही दिया जा रहा है और न ही कुछ बताया जा रहा है, जिस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के साथ बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिये। नेहरूग्राम निवासी एक महिला जिनकी पति की मृत्यु माह सितम्बर 2024 में सड़क दुर्घटना में हो गई थी ने कोई सहारा ने होने तथा बेटी की पढाई-लिखाई के लिए आर्थिक तंगी का हवाला देने पर डीएम ने बिटिया की पढाई के लिए धन का प्रबन्ध करने का आश्वासन दिया। साथ ही सड़क दुर्घटना में जो नियमानुसार मुआवजा का प्रावधान है पर समन्वय करने की बात कही। एक अन्य महिला जिनके पति विदेश में रहते थे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी का इंश्योरेंश क्लेम 1.60 करोड़ सम्बन्धित बैंक द्वारा पार्टनरशिप में ली गई भूमि के लोन में मर्ज कर दिया जबकि भूमि में पार्टनर का लोन भी उसी क्लेम में मर्ज कर दिया जिसको गंभीरता से लेते डीएम ने एसएसपी को मुकदमा दर्ज करने हेतु लिखा। लोनिवि चकराता में सड़क कार्यों में धन की बर्बादी तथा इसकी शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को पीटने के मामले में डीएम ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य शिकायतों को भी सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।